लाइव न्यूज़ :

Gandhi jayanti 2023: राष्ट्रपिता के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने सच, जानेंगे तो हो जाएंगे शॉक

By आकाश चौरसिया | Updated: September 30, 2023 16:31 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन से लड़ते हुए भारतीयों को काफी कुछ सिखाया है जिससे आज भी उनकी जयंती देशभर में काफी धूम धाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर उनसे जुड़े कुछ ऐसे सच बताने जा रहे जो आपको भी पता नहीं होंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देबापू देश में ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर थेउनकी जयंती पर विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता हैराष्ट्रपिता दक्षिण अफ्रीका पढ़ाई करने गए थे

नई दिल्ली: महात्मा गांधी देश में राष्ट्र पिता और बापू के नाम से तो मशहूर थे ही लेकिन इस बीच विश्व में भी उनकी खासियत का डंका बजता रहा है। इन्हीं बातों से जुड़े कुछ ऐसे सच बताएंगे जो आपको अब तक नहीं पता थे।

बापू ने ब्रिटिश शासन से लड़ते हुए भारतीयों को काफी कुछ सिखाया है जिससे आज भी उनकी जयंती देशभर में काफी धूम धाम से मनाई जा रही है। 

महात्मा गांधी ने सिर्फ एक साल ही महाराष्ट्र की यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई में लॉ की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। फिर, बाद में वो यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई 1891 में करने चले गए थे। 

महात्मा गांधी ने इंग्लैंड की बार काउंसिल में भी काम किया है और इसके बाद वो दक्षिण अफ्रीका में भारतीय कारोबारी का केस लड़ने भी पहुंचे थे।

वहीं, 1921 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रुप में ज्वाइन हुए थे और आधिकारिक तौर पर उन्होंने निजी तौर पर सम्राज्यवादी राज्य के विरोध अहिंसा प्रदर्शन कर भारत की आजादी को लेकर शुरुआत की। उन्होंने इसके साथ देश में हुए कई आंदोलनों में भी भाग लिया जिसमें महिलाओं के अधिकार, छुआछूत को समाप्त करना, गरीबी को खत्म करना और स्वराज जैसे आंदोलन रहे जिसने देश में एक नई अलख पैदा की। 

महात्मा गांधी से जुड़े कुछ अनसुने सचदेश में ही नहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मनाई जाती है बल्कि इस दिन को विश्व में भी अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बापू जैसे अंग्रेजी बोलते थे उससे कोई ये नहीं कह पाएगा कि वो भारत से आते थे क्योंकि जब वो बोलते थे तो ऐसा लगता था कि कोई आयरिश व्यक्ति बोल रहा हो।

आपको बता दें कि महात्मा गांधी को नोबल पुरस्कार के लिए 5 बार साल 1937, 1938, 1939,1947 और 1948 में नोमिनेट किया गया। लेकिन वो यह पुरस्कार जीतने में नाकामयाब रहे।

इसके अलावा महात्मा गांधी के नाम देश में 53 मुख्य सड़कों के नाम रखे गए हैं और दूसरी तरफ दुनिया में भी 48 सड़कों को उनके नाम पर रखा गया है।

उनकी मृ्त्यु से जुड़ा तथ्य यह है कि महात्मा गांधी की शव यात्रा करीब 8 किलोमीटर लंबी रही थी। 

इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने बापू की तस्वीर 500 और 10 रुपये के नोट में 1996 से छापने शुरू किया था। 

ब्रिटिश शासन ने अपने देश यानी ग्रेट ब्रिटेन में उनकी तस्वीर स्टैंप पर महात्मा गांधी की मृत्यु हो जाने के 10 वर्ष बाद जारी की। 

टॅग्स :गाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम