लाइव न्यूज़ :

केरल: सरकार ने बजट के कवर पेज पर छापी गांधी मर्डर की तस्वीर, मचा हंगामा तो दी ये सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 16:03 IST

बजट के कवर पेज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित एक तस्वीर छापी गई है, जिसके बाद से इस मामले पर लगातार बहस की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता टॉम वड्डक्कन ने कहा, 'कवर पेज पर गांधी जी की तस्वीर को छापकर यह लोग अपनी नाकामयाबी को छिपाना चाह रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का ध्यान भटकाने का काम भी कर रहे हैं। 

केरल के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक ने 2020-21 वित्त वर्ष के लिए माकपा नीत एलडीएफ सरकार के पांचवें बजट को शुक्रवार को पेश किया। केरल सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रकाशित कराए गए बजट के कवर पेज को लेकर हंगाम खड़ा हो गया है। दरअसल, बजट के कवर पेज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित एक तस्वीर छापी गई है, जिसके बाद से इस मामले पर लगातार बहस की जा रही है। 

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीपीएम नेता एमबी राजेश ने बताया कि देश की जनता को यह याद दिलाना जरूरी है कि गांधी ने हमारे लिए कितना बड़ा त्याग किया था। उनकी हत्या का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं बीजेपी नेता टॉम वड्डक्कन ने कहा, 'कवर पेज पर गांधी जी की तस्वीर को छापकर यह लोग अपनी नाकामयाबी को छिपाना चाह रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का ध्यान भटकाने का काम भी कर रहे हैं। 

अब इस तस्वीर पर राज्य के वित्तमंत्री टी एम थॉमस का बयान सामने आया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'यह एक मलयालम कलाकार की पेंटिंग है। इसे कवर पेज पर प्रकाशित कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि गांधी के हत्यारों को हम नहीं भूलेंगे। इसी वजह से बजट के कवर पेज पर गांधी के मर्डर सीन को दिखाया गया है। इसका कोई और मतलब निकालना गलत होगा।'

 

टॅग्स :केरलबजटबजट २०२०-२१इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए