लाइव न्यूज़ :

समुद्री तूफान 'गज' पहुँचा तमिलनाडु, 76 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2018 08:59 IST

भारतीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को ही गज तूफान के शुक्रवार को तमिलनाडु पहुंचने का अनुमान जताया था। गज तूफान तमिलनाडु के अलावा पुडुच्चेरी और आंध्र प्रदेश समुद्री तट को भी प्रभावित करेगा।

Open in App

बंगाल की खाड़ी से उठा गज तूफान शुक्रवार सुबह तमिलनाडु के समुद्री तट पर पहुँच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गज तूफान नागापट्टिनम और वेदरन्नियम के करीब टकराया। इस गज तूफान में समुद्री हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मापी गयी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गज तूफान का असर अगले कुछ घण्टों तक रहेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार तमिलनाडु सरकार ने 76 हजार से ज्यादा लोगों को समुद्र तट से दूर किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के नागापट्टिनम, पुडुकोट्टई, रामनाथपुरम और तिरुवरुर समेत छह जिलों में करीब 331 राहत कैम्प बनाये हैं। 

मौसम विभाग ने मछुवारों को तमिलनाडु, पुडुच्चेरी और आंध्र प्रदेश के समुद्री इलाके में जाकर मछली मारने से मना किया है।

सरकार ने तूफान से प्रभावित होने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर है- 1070 और जिला स्तरीय हेल्प लाइन नंबर है- 1077

गज तूफान की वजह से शुक्रवार रात तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं से कई पेड गिर गये। 

समय से पहले तमिलनाडु पहुंचा गज तूफान 

बृहस्पतिवार रात में एक मौसम बुलेटिन में कहा गया है तूफान के पहुंचने के दौरान इसकी रफ्तार 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसके बाद इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने रात सात बजकर 50 मिनट पर एक बुलेटिन में कहा था कि तूफान का बाहरी असर पहले ही तट पर पहुंच गया है और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।

नागपटि्टनम, तिरूवरूर, कुड्डालोर और रामनाथपुरम सहित सात जिलों में शैक्षाणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है और सरकार ने निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों से अपने कर्मचारियों को जल्द वापस भेजने को कहा ताकि वे शाम चार बजे से पहले घर पहुंच सकें। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान गजतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज