लाइव न्यूज़ :

गडकरी फड़णवीस को सबक सिखाना चाहते थे : कांग्रेस नेता, केंद्रीय मंत्री ने किया खंडन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:09 IST

Open in App

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के मंत्री विजय वाडेत्तिवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वरिष्ठ भाजपा नितिन गडकरी अपनी पार्टी के सहयोगी देवेंद्र फड़णवीस को ‘सबक सिखाना’ चाहते थे।

कांग्रेस नेता ने संकेतों में कहा कि गडकरी फड़णवीस के बारे में बोल रहे थे जबकि गडकरी ने स्वयं इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के विरूद्ध कभी कुछ कहा।

वाडेत्तिवार मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में डेगलुरू विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अनंतपुरकार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने रैली में कहा, ‘‘ नांदेड़ में सड़कें अब बेहतर होंगी क्योंकि लोक निर्माण विभाग मंत्री (अशोक चव्हाण) नांदेड़ से हैं। कुछ दिन पहले सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक हुई थी और वह राज्य में परियोजनाओं के वास्ते धनराशि देने पर सहमत हुए थे। ’’

उन्होंने कहा कि नागपुर के लोग जानते हैं कि उस शहर से दो बड़े ‘ चेहरे’ (नेता) हैं -- गडकरी एवं फड़णवीस लेकिन दोनों में नहीं बनती है।

वाडेत्तिवार ने कहा, ‘‘ गडकरी ने (बैठक के दौरान) कान में कहा कि वह उन्हें सबक सीखाना चाहते थे । और उन्होंने सबक सिखायी। ’’

हालांकि कांग्रेस नेता ने यह नहीं बताया कि इस बातचीत के दौरान ‘उन्हें’ किसके लिए इस्तेमाल किया गया था।

लेकिन नागपुर में अपने निजी सचिव के माध्यम से जारी एक बयान में गडकरी ने कहा, ‘‘ मैंने विजय वाडेत्तिवार को कुछ भी गुप-चुप तरीके से नहीं कहा था। उन्हें ऐसे गैर जिम्मेदाराना, झूठा एवं बेबुनियाद बयान नहीं देना चाहिए एवं शरारतपूर्ण राजनीति नहीं करनी चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देवेंद्र फड़णवीस मेरे छोटे भाई की भांति हैं । इसके अलावा वह मेरी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं । एक दूसरे के बारे में बुरा कहना कांग्रेस की संस्कृति है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र ने फड़णवीस के मुख्यमंत्रित्व काल में तरक्की की और वह अब विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित