लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे पीएम मोदी, सूत्रों ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 8, 2023 10:57 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। 8 सितंबर को पीएम मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।8 सितंबर को पीएम मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। आगामी सप्ताहांत में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के अधिकांश शीर्ष नेता भाग लेंगे।

8 सितंबर को पीएम मोदी मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 9 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। 

अगले दिन पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे। सूत्रों ने कहा कि वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत यात्रा के दौरान हसीना के साथ उनकी बेटी साइमा वाजेद के भी आने की संभावना है। 

हसीना जी20 बैठक के मौके पर दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के साथ त्रिपुरा के साथ रेल संपर्क और रामपाल बिजली संयंत्र की दूसरी इकाई का उद्घाटन करेंगी। वह एक समझौते सहित कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर करेंगी, जो दोनों देशों के नागरिकों को दूसरे देश की यात्रा के दौरान डॉलर के बजाय स्थानीय मुद्रा में भुगतान करने के लिए रुपया-टका कार्ड की सुविधा प्रदान करेगा।

टॅग्स :जी20नरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज