लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: सोने-चांदी से बने 15 हजार बर्तनों में खाना खाएंगे विदेशी मेहमान, ऐसी होगी उनकी खातिरदारी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 7, 2023 09:29 IST

दिल्ली में जी 20 का आयोजन 8 से 10 सिंतबर तक होगा और इस दौरान दुनिया के कुल 19 देशों के बड़े-बड़े नेता इसमें शिर्कत फरमाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच जी 20 सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन में दुनिया के बड़े-बड़े नेता इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में यहां आने वाले विदेशी मेहमानों का भी बहुत ही अच्छे से ख्याल रखने की तैयारी की जा रही है।

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 के आयोजन की तैयारियां जोरो शोर पर है। इस बीच खबरे यह भी आ रही है कि इस सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की जबरदस्त खातिरदारी होने वाली है। उनके रहने से लेकर खानी पीने तक का, हर बारिक से बारिक चीजों का ध्यान रखा जाएगा। 

ऐसे में उनके लिए जिस चीज में खाना परोसा जाएगा, उसके बर्तन को भी ख्याल रखा जाएगा। खबरे यह भी हैं कि इन मेहमानों को स्पेशल बर्तनों में खाना खिलाया जाएगा साथ ही पानी पीने के गिलास पर ध्यान दिया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में एक टेबल को सजाया गया है जिसमें काफी खूबसूरत खाने के बर्तन और पीने वाले गिलास को देखा जा सकता है। यही नहीं टेबल पर और भी चीजें मौजूद है जिससे वह पूरा भरा-भरा दिख रहा है। 

एएनआई ने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मेहमान इन बर्तनों में खाएंगे जो चांदी और सोने के बनाए हुए है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में टेबल पर सजे हर बर्तन और इसे बनाने के पीछे की कारीगरी छलक रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर, ये विश्व नेता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित जटिल रूपांकनों से सजे कस्टम-निर्मित सोने और चांदी के बर्तनों पर भोजन करेंगे। इन बर्तनों को तैयार करने के लिए देश भर के 200 कारीगरों की मेहनत लगी है जिससे 15 हजार पीस के बर्तन तैयार हुए है। इन बर्तनों में कुछ चांदी तो कुछ सोने के बर्तन भी है। 

दावा है कि इतनी भारी संख्या में इन बर्तनों को बनाने में 50 हजार घंटा लगता है और इसके बाद कारीगर इसे तैयार कर पाते है। बता दें कि दिल्ली में जी 20 का आयोजन 8 से 10 सिंतबर तक होगा और इस दौरान दुनिया के कुल 19 देशों के बड़े-बड़े नेता इसमें शिर्कत फरमाएंगे।  

टॅग्स :जी20New Delhiभारतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी