लाइव न्यूज़ :

G20 Summit 2023: दिल्ली पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, देखें फोटो और वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2023 19:50 IST

G20 Summit 2023: नई दिल्ली में होने जा रहे ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बाइडन जी20 नेताओं के साथ राजघाट स्मारक भी जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे और सामरिक संचार के लिए एनएससी समन्वयन जॉन किर्बी भी यात्रा कर रहे हैं। जी20 नेताओं में से हैं जो शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पहले ही पुष्टि कर चुके हैं।पीएम मोदी 10 सितंबर को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जी20 अध्यक्ष पद की कमान सौंपेंगे।

नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने स्वागत किया। आज ही पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली में होने जा रहे ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बाइडन जी20 नेताओं के साथ राजघाट स्मारक भी जाएंगे।

भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 9-10 सितंबर तक जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, बुनियादी ढांचे, सतत विकास आदि जैसे कई विषयों पर चर्चा करेंगे। 

बाइडन की शुक्रवार को ही मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं द्वारा जून में प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान लिये गये निर्णयों पर हुई प्रगति की समीक्षा करने की उम्मीद है।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की अपनी यात्रा के दौरान रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। बाइडन की पत्नी जिल बाइडन (72) सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी थीं। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडन (80) की सोमवार तथा मंगलवार को कोरोना वायरस जांच की गयी, हालांकि वह संक्रमित नहीं पाए गए।

शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की चिंताओं, यूक्रेन संघर्ष के परिणामों, निराशाजनक आर्थिक परिदृश्य और एक खंडित भूराजनीतिक परिदृश्य में समावेशी विकास को बढ़ावा देने जैसी कुछ जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मंथन होगा। जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं।

राष्ट्रपति के एयर फोर्स वन विमान में उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ जेन ओ’मैली डिल्लोन, ओवल ऑफिस ऑपरेशंस की निदेशक एनी टॉमासिनी, प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे और सामरिक संचार के लिए एनएससी समन्वयन जॉन किर्बी भी यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल आया है।

राष्ट्रपति बाइडन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा उन जी20 नेताओं में से हैं जो शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पहले ही पुष्टि कर चुके हैं।

पीएम मोदी 10 सितंबर को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जी20 अध्यक्ष पद की कमान सौंपेंगे। ब्राजील एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। 

टॅग्स :जी20जो बाइडननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज