लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: 9-10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने, उतरने की अनुमति नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2023 10:02 IST

डीएमआरसी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं आठ सितंबर को सुबह चार बजे से 11 सितंबर को दोपहर तक बंद रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। 8-10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी।

नयी दिल्ली: जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नौ और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने देर रात कहा कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आठ से 10 सितंबर तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे। सुरक्षा कारणों से नौ और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन प्रगति मैदान में विशाल शिखर सम्मेलन स्थल के पास का निकटतम मेट्रो स्टेशन है।

डीएमआरसी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर अति विशिष्ट लोगों (वीवीआईपी) के प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली जिले में कुछ स्टेशनों पर प्रवेश या निकास को संक्षिप्त अवधि के लिए रोका जा सकता है।

डीएमआरसी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं आठ सितंबर को सुबह चार बजे से 11 सितंबर को दोपहर तक बंद रहेंगी। आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए आम जनता, पुलिस कर्मियों एवं सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के वास्ते मेट्रो सेवाओं को जल्दी शुरू करने का कदम उठाया गया है। यह विशाल कार्यक्रम 9-10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र - ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होने जा रहा है। 

टॅग्स :जी20दिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो