लाइव न्यूज़ :

दुनिया में आई मंदी भारत नहीं पहुंचे, इसके लिए पूरा प्रयास कर रही है मोदी सरकार: जी किशन रेड्डी

By एएनआई | Updated: November 15, 2019 12:26 IST

जी किशन रेड्डी ने कहा कि पहले बिजली की कमी रहती थी जिसके कारण कृ्षि क्षेत्र, ओद्योगिक क्षेत्र और परिवारों पर भी इसका प्रभाव पड़ता था लेकिन मोदी सरकार ने इस कमी को खत्म कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है: जी किशन रेड्डी'मंदी भारत नहीं पहुंचे इसके लिए सरकार पूरी मेहनत कर रही है'

केंद्र में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी का सामना कर रही है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूरी मेहनत से इस कोशिश में जुटी है कि इसका प्रभाव भारत तक नहीं पहुंचे। साथ ही किशन रेड्डी ने इस बात पर भी जोर दिया कि मौजूदा सरकार भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

न्यूज एजेंसी एएएनआई के अनुसार रेड्डी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी सरकार पूरी मेहनत कर रही है कि आर्थिक मंदी से हम बचे रहे जिसका सामना पूरी दुनिया कर रही है।'                                                                 जी किशन रेड्डी ने आगे कहा, 'इन पांच सालों में हम भ्रष्टाचार से लड़े हैं और हमने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त किया। कई सालों से हम सभी घोटालों की जांच पड़ताल भी कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी भी विदेशी निवेश को भारत में लाने और रोजगार पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले बिजली की कमी रहती थी जिसके कारण कृ्षि क्षेत्र, ओद्योगिक क्षेत्र और परिवारों पर भी इसका प्रभाव पड़ता था लेकिन मोदी सरकार ने बिजली की कमी का भी हल निकाला और अब खेती-बाड़ी, औद्योगिक के साथ-साथ सभी के घरों में बिजली मुहैया कराई जा चुकी है। 

जी किशन रेड्डी के अनुसार, 'किसानों को हर साल छ: हजार रुपये उनके बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के द्वारा मिल रही है। इसके अलावा 85 हजार करोड़ रुपये का ऋण भी छोटे व्यापारियों, कारोबारी, के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह को भी दिया गया है।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज