लाइव न्यूज़ :

G-20: यूएन प्रमुख से मिले पीएम मोदी, जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत की भूमिका पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: November 30, 2018 09:31 IST

दोनों के बीच यह बैठक पोलैंड के कैटोविस में कोप 24 की होने वाली बैठक से एक सप्ताह पहले हुई।

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 30 नवंबर (भाषा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की। दोनों ने वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत की भूमिका पर चर्चा की। पीएमओ सूत्रों ने बताया कि बैठक इस बात का प्रतीक है कि दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को काफी महत्व देते हैं। दोनों के बीच यह बैठक पोलैंड के कैटोविस में कोप 24 की होने वाली बैठक से एक सप्ताह पहले हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत की एकजुट करने वाली भूमिका और पोलैंड के कैटोविस में कोप 24 की आगामी बैठक के विशेष संदर्भ में चर्चा की।’’ 

पीएमओ सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पिछले दो महीने में दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। दोनों ने आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में निवेश बढ़ाने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने भारत-सऊदी अरब के संबंधों के अनेक पहलुओं और आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा संबंधों को और बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।’’ 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से अर्जेंटीना में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। प्रौद्योगिकी, आधारभूत संरचना, पेट्रोलियम, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक और रक्षा क्षेत्रों में सऊदी निवेश बढ़ाने पर चर्चा की।’’ 

दो दिन तक चलने वाले 13 वें जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे त्रिपक्षीय बैठक करने वाले हैं। यह बैठक सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के अपने प्रभाव का विस्तार करने के बीच होने वाली है।

त्रिपक्षीय बैठक ट्रंप और आबे के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक का विस्तार होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति 30 नवंबर और एक दिसंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर कई और देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज