लाइव न्यूज़ :

'भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न कभी होगा', कमलनाथ के बयान से भड़के ओवैसी ने कांग्रेस और आरएसएस को बराबर बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 8, 2023 19:37 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है। कमलनाथ के बयान से भड़के ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और आरएसएस की सोच में कोई अंतर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने कमल नाथ के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर प्रतिक्रिया दीकहा- कमलनाथ भी वही कह रहे हैं जो मोहन भागवत कहते हैं कहा- भारत कभी हिंदू राष्ट्र ना था, ना है और ना कभी होगा

नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है। कमलनाथ के बयान से भड़के ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और आरएसएस की सोच में कोई अंतर नहीं है। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कांग्रेस के मध्य प्रदेश के “दिग्गज” नेता साफ-साफ वही कह रहे हैं जो मोहन भागवत कहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र है। भारत सिर्फ एक समुदाय का देश नहीं है। भारत कभी हिंदू राष्ट्र ना था, ना है और ना कभी होगा, इंशा’अल्लाह। “मोहब्बत की दुकान” में नफरत की तस्करी हो रही है। दूसरों पर बी टीम का ठप्पा लगाने का अधिकार इन्हें कहाँ से मिला? कल के दिन अगर भाजपा हार भी जाये, तो इस नफ़रत में क्या कोई कमी आएगी?"

ओवैसी के ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आई। एक यूजर ने लिखा, "ओवैसी साहब कैसी बात कर रहे हैं आप , कांग्रेस की जुबान पर देश का हिन्दू विश्वास नही करता फिर आप क्यों , टारगेट से भ्रमित मत होइये, केवल BJP पर फोकस कीजिये और उससे भी अच्छा विकल्प ये है कि आप भी BJP जॉइन कीजिये सारी समस्या ही खत्म।"

बता दें कि कमल नाथ ने मंगलवार को कहा कि चूंकि देश में 82 प्रतिशत लोग हिंदू हैं, इसलिए भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने बागेश्व धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू राष्ट्र की मांग का जिक्र करते हुए यह बात कही और कहा कि इस मामले पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह डेटा द्वारा समर्थित एक स्थापित तथ्य है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा, "आंकड़े बताते हैं कि हमारे देश में 82 प्रतिशत हिंदू हैं। यहां इस बात पर कोई बहस नहीं है कि हम एक हिंदू राष्ट्र हैं।" कांग्रेस नेता का यह बयान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता द्वारा छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत करने के बाद कमलनाथ के बेटे सांसद नकुल कमल नाथ पर निशाना साधने के एक दिन बाद आया।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमकांग्रेसKamal Nathमध्य प्रदेशआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज