लाइव न्यूज़ :

फोटो: भगौड़ा अमृतपाल सिंह चकमा देने के लिए बदल रहा है अपना लुक-दावा, पंजाब पुलिस ने 7 तस्वीरें जारी कर पकड़वाने के लिए लोगों से मांगी मदद

By भाषा | Updated: March 22, 2023 09:50 IST

मामले में बोलते हुए आईजी ने है कहा कि भगौड़ा अमृतपाल सिंह को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और इस सिलसिले में अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मोगा जिले के गांव रौके के कुलवंत सिंह राओके और कपूरथला के गुरिंदरपाल सिंह उर्फ गुरी औजला को भी हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभगौड़ा अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस बड़ा दावा कर रही है। पुलिस का दावा है कि वह चकमा देने के लिए अपना लुक बदल रहा है। ऐसे में पुलिस द्वारा भगौड़े अमृतपाल सिंह के सात तस्वीरें शेयर की गई है।

चंडीगढ़:पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कट्टरपंथी खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में लोगों की मदद लेने के लिए सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें कुछ में उसने पगड़ी नहीं पहनी हुई है। 

आपको बता दें कि पुलिस ने शनिवार को कट्टरपंथी खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, खालिस्तानी उग्रवादी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। अमृतपाल शुरू में अपनी मर्सिडीज कार में था, लेकिन बाद में शनिवार को उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान वह एक ब्रेजा कार से भाग निकला था। 

अपना रूप बदलने की कोशिश कर रहा है अमृतपाल सिंह

सोशल मीडिया पर सामने आई एक नई तस्वीर में, अमृतपाल को गुलाबी पगड़ी और काला चश्मा पहने बाइक पर पीछे बैठे देखा जा सकता है। इससे संकेत मिला है कि उसने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना रूप बदलने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में उसे बाइक पर बैठे देखा जा सकता है।

ऐसे में मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए जालंधर टोल प्लाजा के एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल को ब्रेजा कार में देखा गया है। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों ने एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में भगोड़े को भागने में मदद की है। बाद में एक बयान में गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। 

पुलिस ने अमृतपाल सिंह की 7 अलग-अलग तस्वीरें जारी की है

पुलिस ने कहा कि इन चार लोगों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि अमृतपाल जालंधर के नंगल अंबियन गांव में एक गुरुद्वारे गया था। गिल ने कहा, ‘‘वहां उसने (अमृतपाल) अपने कपड़े बदले, शर्ट और पैंट पहनी और दो बाइक पर तीन अन्य लोगों के साथ फरार हो गया।’’ 

इस पर बोलते हुए गिल ने आगे कहा है कि मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि एसयूवी को जब्त कर लिया गया है और इसमें .315 बोर की एक राइफल, कुछ तलवारें तथा एक वॉकी-टॉकी सेट मिला है। पुलिस ने अलग-अलग पोशाक में अमृतपाल सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं और लोगों से उसका पता लगाने में मदद करने की अपील की। 

मामले में अब तक 154 लोग हो चुके है गिरफ्तार

आईजी ने कहा कि अमृतपाल को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और इस सिलसिले में अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मोगा जिले के गांव रौके के कुलवंत सिंह राओके और कपूरथला के गुरिंदरपाल सिंह उर्फ गुरी औजला को भी हिरासत में लिया है।

 पुलिस के मुताबिक कुल मिलाकर सात लोगों को रासुका के तहत हिरासत में लिया गया है। गिल ने कहा कि अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह पर हथियार का डर दिखा जालंधर के उड्डोवाल गांव के सरपंच मनप्रीत सिंह के यहां शरण लेने के लिए एक अलग मामला दर्ज किया गया है। हरजीत सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया और हरप्रीत ने जालंधर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। 

स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है-पुलिस 

मामले में गिल ने आगे कहा है कि पंजाब में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा पुलिस अधिकारियों से नियमित ‘फीडबैक’ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस मामले में राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। पुलिस के अनुसार कि मोहाली के सोहना में गुरुद्वारा शहीदां के पास अमृतपाल के समर्थन में निहंगों के एक समूह द्वारा किया गया प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है और सड़क यातायात के लिए खुली है।  

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल