लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast: 5 मई तक प्रचंड गर्मी से राहत, तापमान के सामान्य रहने का अनुमान, दिल्ली समेत 5 राज्यों में हो सकती है बरसात

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2022 17:19 IST

दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल लोगों को रविवार को थोड़ी राहत महसूस हुई है। अगले 5 दिनों तक तापमान के सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देIMD के अनुसार, 1 मई से 5 मई तक तापमान के सामान्य रहने की संभावनाइस दौरान नहीं चलेगी हीट वेव, भीषण गर्मी से मिलेगी राहतराजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 मई तक गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने एएनआई के हवाले से यह कहा कि 1 मई से 5 मई तक तापमान सामान्य रहेगा। हमारी भविष्यवाणियों के अनुसार इस दौरान कोई हीट वेव नहीं चलेगी।

इन 5 राज्यों में बारिश होने की संभावना

बारिश की संभावना जताते हुए उन्होंने कहा, इस दौरान  राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। हमने इन क्षेत्रों के लिए आंधी और धूल भरी आंधी की चेतावनी भी दी है। आईएमडी के वैज्ञानिकों के द्वारा आगामी 15 मई से मॉनसून की भविष्यवाणी की गई है। 

रविवार भीषण गर्मी से लोगों को हुई राहत महसूस 

दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल लोगों को रविवार को राहत महसूस हुई है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को देश में कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है, इसलिए रविवार को पूर्वी भारत के कई इलाकों और उत्तरी यूपी, दिल्ली, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में लू नहीं चलेगी। हालांकि मई में प्रचंड गर्मी के पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

अप्रैल माह रहा बेहद गर्म

बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंच गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली ने 72 वर्षों में अपना दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया है, जिसका औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राष्ट्रीय राजधानी में 2010 में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीपंजाबउत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट