लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2014 से 2,110 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान से लाया गया स्वदेश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 07:44 IST

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने लोकसभा में कहा, 'इसमें इस साल अब तक 362 भारतीय कैदियों की रिहाई और वापसी भी शामिल है. सरकार विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई को उच्च प्राथमिकता देती है.

Open in App
ठळक मुद्दे2016 में 410 मछुआरों तथा दो अन्य (भारतीय) नागरिकों को रिहा कराया गयावर्ष 2017 में 508 मछुआरों को तथा सात अन्य (भारतीय) नागरिकों को रिहा कराया गया

भारत अपनी निरंतर कोशिशों के चलते वर्ष 2014 से 2,110 भारतीय कैदियों की रिहाई सुनिश्चित कराने और उन्हें स्वदेश वापस लाने में सफल रहा है.

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने लोकसभा में कहा, 'इसमें इस साल अब तक 362 भारतीय कैदियों की रिहाई और वापसी भी शामिल है. सरकार विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई को उच्च प्राथमिकता देती है.

सरकार ने भारतीय कैदियों और मछुआरों तथा उनकी नौकाओं को शीघ्र छुड़ाने का विषय पाकिस्तान सरकार के समक्ष लगातार उठाया है.

मुरलीधरण ने पिछले तीन साल में भारतीय असैन्य कैदियों और मछुआरों की रिहाई एवं वापसी का वर्ष वार ब्यौरा देते हुए कहा कि 2016 में 410 मछुआरों तथा दो अन्य (भारतीय) नागरिकों को रिहा कराया गया तथा उन्हें वापस लाया गया.

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में 508 मछुआरों को तथा सात अन्य (भारतीय) नागरिकों को रिहा कराया गया. वहीं, 2018 में 174 मछुआरों और पांच अन्य नागरिकों को रिहा कराया गया तथा उनकी स्वदेश वापसी हुइ.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी