लाइव न्यूज़ :

Anand Vihar Railway Station पर अनोखा सिस्टम, मुफ्त में पाइये प्लेटफार्म टिकट, आपको करना होगा कुछ आसान काम...

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 21, 2020 19:02 IST

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक्सरसाइज करने के लिए एक मशीन लगाई गई है. अगर कोई भी इस मशीन पर जाकर एक्सरसाइज करता है तो उसे रेलवे की ओर से फ्री में प्लेटफार्म टिकट दिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पहली बार इस तरह की मशीन आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है. प्लेटफार्म टिकेट के लिए आपको इस मशीन पर  180 सेकेंड में  30 बार उठक बैठक करना होगा.

अगर आपको फ्री  में रेलवे का प्लेटफार्म टिकट चाहिए तो उसके लिए आपको सिर्फ थोड़ी सी एक्सरसाइज करनी होगी.

Railway Minister पीयूष गोएल हर रेलवे पैसेंजर को फिट देखना चाहता है. दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिटनेस को प्रमोट करने के लिए एक अच्छा कदम उठाया है. दरअसल आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक्सरसाइज करने के लिए एक मशीन लगाई गई है. अगर कोई भी इस मशीन पर जाकर एक्सरसाइज करता है तो उसे रेलवे की ओर से फ्री में प्लेटफार्म टिकट दिया जाएगा.

वैसे तो रेलवे प्‍लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये में मिलता है. इसके लिए आपको मशीन के सामने दंड-बैठक लगानी होगी. सिर्फ 180 सेकेंड में 30 बार दंड-बैठक लगाने वाले लोग ही फ्री प्लेटफार्म टिकट के लिए पात्र होंगे.

इंडियन रेलवे ने 'फिटनेस के साथ बचत' के मंत्र को अपनाया है. रेल मंत्री  पीयूष गोयल ने इसके लिए एक ट्वीट भी किया है. 

फ्री प्लेटफार्म टिकेट के लिए आपको इस मशीन पर  180 सेकेंड में  30 बार उठक बैठक करना होगा. मशीन में लगे डिस्पले पर आपको पॉइंट दिखते रहेंगे. हर एक दंड के लिए आपको एक पॉइंट मिलेगा. अगर आपको  180 सेकंड  के अंदर 30 पॉइंट मिल जातें तो आपको फ्री प्लेटफार्म टिकट मिल जाएगा और हां इस से आपके पैरो की भी एक्सरसाइज हो जाएगी. भारत में पहली बार इस तरह की मशीन आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है. 

इसी अभियान के तहत रेलवे ने स्टेशन पर ‘दवा दोस्त’ दुकान खोली है जिसमें यात्रियों को जेनरिक दवाएं बेची जाएंगी. रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘दवा दोस्त का लक्ष्य भारतीयों के लिए अपने स्वास्थ्य की देखभाल को आसान बनाना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती दवाएं उपलब्ध करवा कर स्वास्थ्य पर उनके खर्चों में बचत करना है.

दवा दोस्त जेनरिक दवाओं के उपयोग के भारतीय सरकार के रूख का समर्थन करता है. फर्म की फिलहाल राजस्थान और दिल्ली में 10 दुकानें हैं. अगले एक साल में इनकी संख्या बढ़ाकर 100 और चार साल में 1,000 करने की योजना है.’’ यहां अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं..जैसे ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन. मालिश करने वाली अत्याधुनिक कुर्सी. यह सभी सुविधाएं फिलहाल आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध हैं.

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलदिल्लीरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो