लाइव न्यूज़ :

नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:22 IST

Open in App

दुर्ग, छह जुलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव जुल्फिकार सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि भिलाई शहर के खुर्सीपार थाने की पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी करने के आरोप में शाहिद और सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि भिलाई निवासी अश्विनी कौशल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि कौशल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वर्ष 2016 में व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में छात्रावास अधीक्षक की भर्ती होनी थी। इस दौरान कौशल की मुलाकात मोहम्मद शाहिद से हुई थी।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक शाहिद ने छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर अश्विनी सहित उसके दो अन्य साथियों भूपेंद्र देवांगन और मदन कौशल से अग्रिम राशि के तौर पर पांच लाख 35 हजार रुपए लिए थे। आरोपों के मुताबिक इस मामले में शाहिद के मित्र और प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव जुल्फिकार सिद्दीकी की भी भूमिका थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कौशल की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद शाहिद और उसके साथी जुल्फिकार सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने आरोपों को निराधार बताया है। शाहिद का कहना है कि वर्ष 2016 में राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं थी इसलिए नौकरी के नाम पर पैसे लेने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने दावा किया कि राजनैतिक षड़यंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल