लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2018 23:00 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत पहुंच गए हैं। मैक्रों अपनी चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं।

Open in App

नई दिल्ली(9 मार्च): फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत पहुंच गए हैं। मैक्रों अपनी चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ा है। वह खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी किए पहुंचे। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर उनका स्वागत किया था।

मैक्रों की इस यात्रा के दौरान दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों, खासकर समुद्री सुरक्षा तथा आतंकवाद से निपटने के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर विशेष रूप से गौर करेंगे। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि फ्रांस के सहयोग से बन रहे जैतापुर (महाराष्ट्र) परमाणु बिजली संयंत्र को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी और मैक्रों के बीच कल प्रतिनिधि स्तर की बातचीत हो सकती है। जिसनें हिंद महासागर में सहयोग बढ़ाने का मुद्दा प्राथमिकता पर लिया जा सकता है। वहीं, संयुक्त सचिव (यूरोप पश्चिम) के नागराज नायडू ने कहा कि फ्रांस विशेष रूप से दक्षिण एशिया में आतंकवाद को लेकर भारत के नजरिये का समर्थन करता है।

टॅग्स :फ़्रांसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज