लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः ट्रेन नजदीक आता देख सेल्फी लेने लगे 4 युवक, कटकर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2022 07:09 IST

जीआरपी ने कहा कि 18 से 20 साल की उम्र के चारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। जब ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई।

Open in App
ठळक मुद्देमरनेवाले सभी चार युवक 18 से 20 साल के बीच के थेचारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया थातीन युवक मोबाइल की दुकान पर काम करते थे

गुरुग्रामः दिल्ली के बाहरी इलाके गुरुग्राम में मंगलवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ओआरबी) के पास सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, दुर्घटना बसई रेलवे स्टेशन से ठीक पहले शाम करीब 5 बजे हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुड़गांव रेलवे स्टेशन से बसई की ओर जा रही थी।

जीआरपी ने कहा कि 18 से 20 साल की उम्र के चारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। जब ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई। अधिकारियों ने बताया कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक से सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान समीर (19), मोहम्मद अनस (20), युसूफ उर्फ भोला (21) और युवराज गोगिया (18) के तौर पर की गई है, जो देवीलाल कॉलोनी के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक नौवीं कक्षा का छात्र था, जबकि बाकी मोबाइल की दुकान पर काम करते थे। एक मृतक का पिता सब्जी बेचता है। 

टॅग्स :रेल हादसागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज