लाइव न्यूज़ :

पीएनबी धोखाधड़ीः सीज हुए नीरव मोदी व बहन पूर्वी के चार स्विस खाते, कुल 283.16 करोड़ रुपये जमा थे

By भाषा | Updated: June 27, 2019 15:07 IST

भारत में नीरव मोदी के खिलाफ चल रहे आपराधिक धन शोधन मामले में ये कार्रवाई की गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में इन खातों में कुल 283.16 करोड़ रुपये जमा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर स्विटजरलैंड के अधिकारियों ने इन बैंकों के परिचालन पर रोक लगायी है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ धनशोधन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे हैं। ईडी ने मुंबई की एक अदालत में दाखिल किये गए अपने आरोपपत्र में पूर्वी मोदी का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल किया है। 

स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दो अरब डॉलर से अधिक पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसकी बहन के चार स्विस खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारत में नीरव मोदी के खिलाफ चल रहे आपराधिक धन शोधन मामले में ये कार्रवाई की गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में इन खातों में कुल 283.16 करोड़ रुपये जमा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर स्विटजरलैंड के अधिकारियों ने इन बैंकों के परिचालन पर रोक लगायी है।

ईडी ने कहा कि दोनों ने भारत में बैंक धोखाधड़ी से अर्जित राशि इन बैंक खातों में जमा करायी है। उसके मुताबिक ईडी ने कुछ समय पहले स्विस अधिकारियों से इस बाबत अनुरोध किया था और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आधिकारिक तौर पर अनुरोध भेजा था।

सूत्रों के मुताबिक बैंक धोखाधड़ी मामले में लंदन में गिरफ्तार नीरव मोदी के खाते में 3,74,11,596 डॉलर जमा है जबकि उसकी बहन पूर्वी मोदी के खाते में 27,38,136 पौंड (जीबीपी) जमा हैं। उनके मुताबिक कुल जमा 283.16 करोड़ रुपये के आसपास है।

इस बात की उम्मीद है कि केंद्रीय जांच एजेंसी अब पीएमएलए के तहत इन बैंक खातों को कुर्क करने की दिशा में कदम उठाएगी। प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पंजाब नेशनल बैंक को 13,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ धनशोधन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे हैं।

इस कथित घोटाले का खुलासा पिछले वर्ष हुआ था। ईडी ने मुंबई की एक अदालत में दाखिल किये गए अपने आरोपपत्र में पूर्वी मोदी का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल किया है। 

टॅग्स :नीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईबैंक जालसाजीपीएनबी स्कैमहीरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील