लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुर में सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 19, 2021 13:38 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक गांव में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के महनिया गांव में मंगलवार देर रात चार लोग एक महिला को चार पहिया वाहन से फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बेहोशी हालत में महिला के मिलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दोस्तपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। दोस्तपुर थाने के सब इंस्पेक्टर सैय्यद नियाजी हुसैन ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे एक महिला को बेहोशी हालत में ग्रामीणों ने सड़क के किनारे पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला ने होश आने पर बताया कि वह अम्बेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता की तहरीर पर अम्बेडकर नगर जिले के कुटिया गांव निवासी रवींद्र, कवींद्र, धर्मेंद्र एवं पंकज के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह रात में शौच के लिये निकली थी। चारों लोगों ने उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। सब इंस्पेक्टर नियाजी ने बताया कि पीड़ित महिला का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज