लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः कंधमाल जिले सुरक्षाबलों ने मुठभेड के दौरान मार गिराए चार माओवादी

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 5, 2020 12:49 IST

मारे गए माओवादी बांसधारा-घुमुसुर-नगाबली समूह के सदस्य थे। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान, केकेबीएन डिवीजन के सदस्यों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सहित मतदान सामग्री ले जाने वाले दो वाहनों को आग लगा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के कंधमाल जिले में रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान अभी जारी है।

भुवनेश्वरः ओडिशा के कंधमाल जिले में रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर कंधमाल जिले के तुमुदिबांध क्षेत्र के पास सिरला जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच माओवादियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें चार माओवादी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान अभी जारी है। मारे गए माओवादी बांसधारा-घुमुसुर-नगाबली समूह के सदस्य थे। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान, केकेबीएन डिवीजन के सदस्यों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सहित मतदान सामग्री ले जाने वाले दो वाहनों को आग लगा दी थी।

पिछले छह महीने से माओवादी आंध्र-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में एक पुल के निर्माण के बाद बैकफुट पर हैं, जो स्वाभिमान अंचल को जोड़ता है। 

सुरक्षाबलों ने गुरुवार को कंधमाल जिले में एक जंगल के अंदर नक्सली शिविर का भंडाफोड़ किया था और वहां से विस्फोटक व अन्य सामग्री जब्त की थी। सुरक्षाबलों ने 15 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक जब्त किए थे।

इससे पहले दो जुलाई को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस के एक जवान की उसकी घर में हत्या कर दी तथा उसके माता-पिता को घायल कर दिया थी। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत माटवाड़ा गांव में नक्सलियों ने सहायक आरक्षक सोमारू पोयाम की हत्या कर दी है तथा उसके माता-पिता को घायल कर दिया। 

कश्यप ने बताया था कि सोमारू जिले के फरसेगढ़ थाना में पदस्थ था तथा बीते 10 जून से वह स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर था। जानकारी मिली है कि बीती रात लगभग एक दर्जन नक्सली कुल्हाड़ी और धनुष बाण से लैस होकर सोमारू के घर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। नक्सलियों के हमले के बाद जब उसके माता-पिता ने बीच-बचाव किया तब नक्सलियों ने उन्हें भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। 

टॅग्स :माओवालीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार