लाइव न्यूज़ :

एमपी में विस्फोट से चार लोगों की मौत: बीट प्रभारी, हेड कांस्टेबल सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, डीएसपी के खिलाफ बैठी जांच

By अनिल शर्मा | Updated: October 21, 2022 10:54 IST

पुलिस के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि एक मंजिला इमारत मलबा बन गई और आसपास के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना में मकान में रह रहे किराएदार की पत्नी, उसकी आठ साल की बेटी और सात के लड़के सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे हादसे में मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई है, 6 लोग घायल हुए हैं।एक अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया विस्फोट पटाखों से हुआ है।स्थानीय एसएचओ और डीएसपी के खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के बानमोर कस्बे में एक मकान में विस्फोट होने और हादसे में मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत मामले में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि थाने के बीट प्रभारी और हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं स्थानीय एसएचओ और डीएसपी के खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है। बता दें हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को इंदौर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उक्त टिप्पणी की। उन्होंने आगे कहा कि एक राकेश गुर्जर ने जमील खान को किराए पर मकान दिया था, जहां धमाका हुआ और पूरा घर ढह गया। इस घटना में जमील की पत्नी, उनकी बेटी गोलू प्रजापति और पप्पू गुर्जर की मौत हो गई थी। मंत्री ने कहा कि एक पड़ोसी का घर भी ढह गया और इस घटना में छह लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि एक मंजिला इमारत मलबा बन गई और आसपास के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना में मकान में रह रहे किराएदार की पत्नी, उसकी आठ साल की बेटी और सात के लड़के सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया विस्फोट पटाखों से हुआ लेकिन इसके सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं कि उनके क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। इससे पहले बानमोर थाना प्रभारी बिरेश कुशवाहा ने बताया कि घर निर्मल चंद जैन नाम के व्यक्ति का है, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बाद में स्पष्ट किया कि जैन भी वहां किराएदार था और परिसर में किराने की दुकान चला रहा था। घर की पहली मंजिल जमील खान को किराए पर दी गई थी। वह वहां अपने परिवार के साथ रहता था।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि उसने बिना अनुमति के घर में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे थे। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 11 बजे वहां एक विस्फोट हुआ आईजी ने बताया कि मृतकों की पहचान जमील खान की पत्नी अन्नो खान (35), उसकी बेटी जोया, सात वर्षीय लड़का गोलू उर्फ विजय प्रजापति और पप्पू गुर्जर (45) के रूप में हुई है।

टॅग्स :Narottam MishraMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज