लाइव न्यूज़ :

बीकानेर में कार पलटने से चार लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:35 IST

Open in App

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हुए। पुलिस ने बताया कि जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाल गांव के पास बुधवार शाम कार पलटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोगों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जैसलमेर से बीकानेर की ओर आ रही टवेरा कार बीकानेर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाल गांव के पास पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि पांच अन्य घायलों को उपचार के लिये पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार में नौ लोग सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला पर पति के पैरों में बिजली का तार बांधकर करंट लगाने का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज