लाइव न्यूज़ :

उदीयमान भगवान भास्‍कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 16:15 IST

Open in App

पटना: चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व के आखिरी दिन उदीयमान भगवान भास्‍कर को सुबह का अर्घ्य देने के साथ पूजा संपन्न हो गई। इस दौरान राजधानी पटना समेत अन्य सभी शहरों में छठव्रतियों के द्वारा सोमवार सुबह उदयीमान सूर्य यानी उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिये जाने की तस्वीरें सामने आई। 

इस मौके पर आम से लेकर खास सभी काफी उत्साहित दिखे। छठ महापर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पटना के सभी गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 

छठ के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठ के रंग नें रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री अपने 7 सर्कुलर रोड स्थ्ति आवास पर छठ पर्व मनाते हुए दिखे। उन्होंने अपने आवास पर ही छठ पूजा की। जबकि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अर्घ्य देने दीघा घाट पहुंचे। वहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर छठ पर्व का आयोजन किया था। 

अशोक चौधरी की पत्नी अनिता चौधरी ने छठ व्रत किया था। मंत्री ने छठ के लिए सरकारी आवास में तालाब का निर्माण करवाया था। बिहार सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों ने अपने-अपने सरकारी आवास पर छठ महापर्व का आयोजन किया था। वहीं, भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए राजधानी पटना सहित राज्य के सभी घाटों पर भक्तों और व्रतियों की भारी भीड़ जमा हुई थी। 

लोग सुबह तीन बजे के आसपास से छठ घाटों पर पहुंचने लगे थे। वहीं कई व्रतियों ने रात भर वहीं घाट किनारे रुककर भगवान का ध्यान किया। इसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। छठ को लेकर सुरक्षा के काफी इंतजाम किये गये थे। पूरे राज्य में छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिल। 

छठ महापर्व पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस मुस्तैद दिखी। बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी, सिपाही व होमगार्ड भी भीड़ नियंत्रण में लगाये गये थे। उल्लेखनीत है कि चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व बिहार में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से सुख शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।

टॅग्स :छठ पूजाबिहार समाचारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट