लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:45 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जुलाई पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने सोमवार को यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर सीट से दो बार सांसद रहे मुखर्जी की बीते कुछ सप्ताह से इस संबंध में तृणमूल नेतृत्व से बात चल रही थी। ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ के नारों के बीच लोकसभा में तृणमूल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

मुखर्जी ने कहा, “दीदी पश्चिम बंगाल में भाजपा को रोकने में सफल रहीं। वह देश में सबसे विश्वसनीय धर्मनिरपेक्ष नेता हैं जो सांप्रदायिक भाजपा से लड़कर उसे हरा सकती हैं। मैंने एक कांग्रेस को दूसरी में शामिल होने के लिये छोड़ा है। हमें पक्का भरोसा है कि भविष्य में हम पूरे भारत में भगवा खेमे को रोकेंगे।”

पार्टी में शामिल हुए नेता ने कहा कि वह विधानसभा चुनावों से पहले से ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के संपर्क में थे, अगर वह चुनावों से पहले तृणमूल में शामिल होते तो यह आशय लगाया जाता कि उन्होंने किसी पद के लिये पाला बदल लिया।

मुखर्जी ने कहा, “मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं एक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर काम करता हूं, यह पार्टी पर है कि वह किस तरह मेरा उपयोग करती है। मेरे पास कांग्रेस में भी कोई पद नहीं था।”

तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि अभिजीत मुखर्जी की राजनीतिक कुशाग्रता और दूरदर्शिता भविष्य में “भाजपा मुक्त भारत” सुनिश्चित करने में हमारी मदद करेगी।

चटर्जी ने कहा, “हम सांप्रदायिक, अलोकतांत्रिक और फासीवादी ताकतों के शिलाफ उनकी सेवाओं का उचित उपयोग करना चाहेंगे। वह प्रणब मुखर्जी के बेटे हैं जो कई मामलों में हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। वह ऐसे राजनेता हैं जिनकी धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील राजनीति में जड़ें काफी गहरी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह