लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने जेडीएस-भाजपा के सीट बंटवारे पर कहा, "मेरे लिए यह मुद्दा नहीं है, कुमारस्वामी और अमित शाह चर्चा करेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 22, 2023 11:34 IST

जेडीएस प्रमुख देवेगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि उनके लिए जेडीएस और भाजपा के बीच सीट बंटवारे का कोई मुद्दा नहीं है। इसके लिए एचडी कुमारस्वामी भाजपा नेता अमित शाह से बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा कि जेडीएस-भाजपा के बीच सीट बंटवारे का मुद्दा उनका नहीं हैदेवेगौड़ा ने कहा कि कुमारस्वामी और अमित शाह सीट बंटवारे पर आपसी बात करेंगे एचडी कुमारस्वामी जेडीएस-भाजपा गठबंधन पर तभी सहमत होंगे, जब उन्हें चार सीटें मिलेंगी

नई दिल्ली:कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत अभी से गर्म होने लगी है। जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने आगामी आम चुनाव के लिए सत्तधारी कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन बनाने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

जेडीएस प्रमुख देवेगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि उनके लिए जेडीएस और भाजपा के बीच सीट बंटवारे का कोई मुद्दा नहीं है। इसके लिए एचडी कुमारस्वामी भाजपा से बात करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा, "यह मामला मेरे पास नहीं है। कुमारस्वामी गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे हैं। वहां पर दोनों के बीच चर्चा होगी।"

देवेगौड़ा ने तमिलनाडु के साथ चल रहे कावेरी जल विवाद पर कहा, "मैंने आपको सदन के पटल पर बताया था। पांच सदस्यों को भेजें, जो तमिलनाडु या कर्नाटक से नहीं हैं। उन्हें जाने दें और वो स्थितियों का अध्ययन करें। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने नहीं कह दिया।"

जहां तक भाजपा और जेडीएस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे का सवाल है तो इस पर एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि जेडीएस-भाजपा गठबंधन में हम कम से कम चार सीटों पर लड़ेंगे। कुमारस्वामी की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि यह कुमारस्वामी की "व्यक्तिगत प्रतिक्रिया" है और अभी तक दोनों दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

हालांकि, कुमारस्वामी ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन पर बातचीत हुई है और कर्नाटक के लोगों को इसकी जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पूरे राज्य को लूट रही है।

कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा की टिप्पणी पर कहा, "कल की उनकी प्रतिक्रिया निजी है। अब तक सीट बंटवारे या किसी भी चीज़ पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हम दो या तीन बार सौहार्दपूर्ण ढंग से मिले हैं। बाद में देखते हैं क्या होने वाला है।"

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दावा किया था कि जेडीएस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है और वह लगभग चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा नेता येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि देवेगौड़ा जी प्रधानमंत्री मोदी से मिले और उन्होंने पहले ही लगभग 4 सीटें तय कर ली हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं।"

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीअमित शाहबीएस येदियुरप्पाBJPकर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार