लाइव न्यूज़ :

योजना आयोग की पूर्व प्रमुख ने मुफ्त मेट्रो यात्रा प्रस्ताव के समर्थन में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: June 18, 2019 01:45 IST

Open in App

 पूर्ववर्ती योजना आयोग में सलाहकार रह चुकीं रेणुका विश्वनाथन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिये यात्रा मुफ्त करने की बात कही गई है। विश्वनाथन का यह पत्र दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के पूर्व प्रमुख ई श्रीधरन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए पत्र के कुछ दिनों के बाद आया है।

श्रीधरन ने प्रधानमंत्री से इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं होने की अपील की थी क्योंकि यह ‘एक खतरनाक मिसाल’ कायम करेगा। वहीं, विश्वनाथन ने अपने पत्र में लिखा है कि वह दिल्ली सरकार की मुफ्त यात्रा के प्रस्ताव से प्रभावित हैं।

उन्होंने अपने पत्र में कहा, ‘‘महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए कोई अतिरिक्त कागजी कार्य या ऊर्जा की जरूरत नहीं होगी और अयोग्य लोगों द्वारा इस योजना का गलत इस्तेमाल करने के लिए बहुत ही कम गुंजाइश है।’’ विश्वनाथन ने पत्र में लिखा है कि उन्हें विश्वास है कि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव का समर्थन करेगी।

 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशननरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला