लाइव न्यूज़ :

फार्मा कंपनी के पूर्व अधिकारी ने हथौड़े और चाकू के हमलों से ली पत्नी और दो बच्चों की जान, खुद लगाया फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 15:29 IST

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उनके घर मेड पहुंची और उसने घर की घंटी बजाई। जब कोई नहीं आया तो उसने खिड़की से झांका तो लाशें पड़ी थीं। उन्हीं लाशों के पास...

Open in App

दिल्ली से सटे गुड़गांव से एक दुखद और भयावह खबर है। यहां सेक्टर 49 स्थित उप्पल साउथ सोसायटी में एक ऐसा मर्डर केस घटित हुआ जिसमें मर्डर करने वाले ने पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। इस पूरी घटना को अंजाम देने वाले का नाम है डॉक्टर प्रकाश।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक नौकरी के संकट और गुस्से के चलते हत्या करने और फिर सुसाइड करने का मामला लग रहा है। प्रकाश ने रविवार देर रात धारदार हथियार और हथौड़े से पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दिया। 

पुलिस को प्रकाश की पैंट से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें लिखा है कि 'मैं अपने परिवार को साथ लेकर चलने में असफल रहा, इसके लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार हूं। कोई और नहीं।'

किसी समय फार्मा कंपनी के अधिकारी रहे डॉक्टर प्रकाश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया जबकि पत्नी, बेटे और बेटी के सिर पर कई गहरे जख्म पाए गए। उनकी गर्दन पर गहरे कट भी हैं। हमले का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बेटी जिसका नाम अदिति है उसके शरीर पर 12 जख्म मिले, बेटे आदित्य के सिर पर 8 हमले और पत्नी सोनू के जिस्म पर 19 कट के निशान मिले जिसमें अधिकतर वार सिर पर हुए हैं।

ये घटना उस वक्त सामने आई जब उनके घर मेड पहुंची और उसने घर की घंटी बजाई। जब कोई नहीं आया तो उसने खिड़की से झांका तो लाशें पड़ी थीं। उन्हीं लाशों के पास उनके 4 पालतू कुत्ते बैठे हुए थे।

प्रकाश के कपड़ों की जांच करने पर मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपने परिवार को संभाल नहीं पाया। इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। इसीलिए अब मैं सब खत्म कर रहा हूं।  हाल ही में घट चुकी है ऐसी ही घटना-दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में 42 साल के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को देर रात अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी उपेन्द्र शुक्ला ने बताया कि वह पत्नी की बीमारी इस कदर परेशान था कि शुक्रवार रात उसने पत्नी व तीन बच्चों की चाकू से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्थर काटने की मशीन से खुद के हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास भी किया।

टॅग्स :गुरुग्राममर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया