लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के OSD रहे गिरफ्तार गोपाल कृष्ण माधव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 14, 2020 17:17 IST

सीबीआई ने बताया था कि माधव अगस्त 2003 में शिक्षा विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर भर्ती हुआ था और 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में ओएसडी के पद पर तैनात है। 

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल कृष्ण माधव को शुक्रवार (14 फरवरी) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गोपाल कृष्ण माधव की आज सीबीआई की हिरासत खत्म हो रही थी।

दिल्ली की एक कोर्ट ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) रहे गोपाल कृष्ण माधव को शुक्रवार (14 फरवरी) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, गोपाल कृष्ण माधव की आज सीबीआई की हिरासत खत्म हो रही थी।

इससे पहले हिरासत में पूछताछ की अवधि समाप्त होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने माधव को विशेष न्यायाधीश संतोष स्नेही मान की अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने उनकी सीबीआई हिरासत बढ़ा दी थी। इससे पहले सीबीआई ने कथित बड़ी साजिश का खुलासा करने के लिए माधव को सात दिन की हिरासत में देने का अनुरोध किया था।  एजेंसी ने कहा था कि ट्रांसपोर्टरों की लंबी सूची है जिनसे जीएसटी से छूट दिलाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। सीबीआई के मुताबिक माधव दिल्ली सरकार के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग में अक्टूबर 2019 से तैनात थे और बुधवार को बिचौलिये से मिली सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

बिचौलिया ने बताया था कि वह माधव की ओर से ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत की राशि की वसूली करता था। बताया जा रहा है कि अभी तक मनीष सिसोदिया के मामले में संलिप्त होने के सबूत एजेंसी को नहीं मिले हैं। सीबीआई ने बताया था कि माधव अगस्त 2003 में शिक्षा विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर भर्ती हुआ था और 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में ओएसडी के पद पर तैनात है। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी