लाइव न्यूज़ :

Former NCP MLA Tukaram Bidkar: एनसीपी पूर्व विधायक तुकाराम बिडकर की अकोला में सड़क दुर्घटना में मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2025 19:46 IST

Former NCP MLA Tukaram Bidkar: बैठक में राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर और आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके उपस्थित थे।

Open in App
ठळक मुद्देFormer NCP MLA Tukaram Bidkar: भाजपा के अमरावती मंडल के नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।Former NCP MLA Tukaram Bidkar: हादसे में उनके साथ सवार सहयोगी की भी जान चली गयी।Former NCP MLA Tukaram Bidkar: दुर्घटना के बाद एमआईडीसी पुलिस कथित तौर पर घटनास्थल पर पहुंची।

Former NCP MLA Tukaram Bidkar: राकांपा (अजित पवार गुट) के पूर्व विधायक तुकाराम बिडकर की गुरुवार को अकोला-मूर्तिजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवानी टी पॉइंट के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। खबरों के मुताबिक बिदकर अकोला के सिटी स्पोर्ट्स क्लब में एक बैठक से लौट रहे थे, जहां भाजपा के अमरावती मंडल के नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।

बैठक में राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर और आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके उपस्थित थे। बावनकुले से मिलने के बाद बिडकर अपनी मोटरसाइकिल पर वापस जा रहे थे जब मालवाहक वाहन उनसे टकरा गया। हादसे में उनके साथ सवार उनके सहयोगी की भी जान चली गयी।

दुर्घटना के बाद एमआईडीसी पुलिस कथित तौर पर घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने वाहन जब्त कर लिया और चालक और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। बिडकर ने 2004 से 2009 तक मुर्तिज़ापुर के विधायक के रूप में कार्य किया। वह विदर्भ में माली समुदाय के एक प्रमुख राकांपा नेता थे।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसअकोलामहाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?