लाइव न्यूज़ :

चित्रा रामकृष्ण के बाद मुंबई के पुर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे अरेस्ट, एनएसई फोन टैपिंग मामले ईडी ने लिया एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 21:43 IST

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी संजय पांडे से सात घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देएनएसई की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया था।संजय पांडे 30 जून को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) कर्मचारियों की कथित अवैध फोन टैपिंग से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी को मामले में सात घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। मंगलवार को उनसे पूछताछ का लगातार दूसरा दिन था। ईडी ने पिछले हफ्ते इस मामले में एनएसई की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया था।

पांडे 30 जून को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। मुंबई के पुलिस आयुक्त के रूप में अपने चार महीने के कार्यकाल से पहले, पांडे ने महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया। पांडे ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की प्राथमिकियों का सामना कर रहे हैं।

जो आईएसईसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनएसई कर्मचारियों के फोन की अवैध टैपिंग और एनएसई के सिस्टम ऑडिट करने में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर है। आईएसईसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पांडे द्वारा शुरू की गई एक कंपनी है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रचित्रा रामकृष्णनेशनल स्टॉक एक्सचेंजप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी