लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक ए वी गोपीनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:59 IST

Open in App

केरल में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के 14 अध्यक्षों के चयन को लेकर कांग्रेस में खींचतान के बीच वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक ए वी गोपीनाथ ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की। पलक्कड़ डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष और केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के सदस्य गोपीनाथ ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ अपने 50 साल पुराने संबंध को खत्म कर रहे हैं। यहां संवाददाता सम्मेलन में पार्टी से इस्तीफे की घोषणा करते हुए, वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह पार्टी की प्रगति में बाधक नहीं बनेंगे, जिसके लिए उन्होंने पिछले पांच दशकों में अथक प्रयास किए हैं। गोपीनाथ के समर्थकों ने डीसीसी प्रमुख के पद पर उनकी नियुक्ति के लिए दबाव डाला था, लेकिन नेतृत्व ने जिले में पार्टी की अगुवाई करने के लिए ए थंकप्पन को चुना।गोपीनाथ ने इस साल की शुरुआत में राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में उन्हें टिकट न देने पर विरोध किया था, लेकिन ओमन चांडी और के सुधाकरन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शांत करा दिया था। गोपीनाथ ने आरोप लगाया था कि उन्हें पार्टी में पिछले कई वर्षों से किनारे कर दिया गया है और वह इसे हल्के में नहीं लेंगे।पार्टी के राज्य नेतृत्व द्वारा डीसीसी प्रमुखों का चयन करने के तरीके के खिलाफ वरिष्ठ नेता ओमन चांडी और रमेश चेन्नीथला खुलकर सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल