लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद में पूर्व बैडमिंटन खिलाडी और उनके दो भाइयों के अपहरण में पूर्व मंत्री गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:30 IST

Open in App

हैदराबाद, छह जनवरी भूमि विवाद में पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और उनके दो भाइयों का अपहरण करने के आरोप में आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री भुमा अखिला प्रिया को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि 15 लोग खुद को आयकर विभाग का कर्मचारी बता कर मंगलवार रात राष्ट्रीय स्तर के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रवीण राव के बोवेनपल्ली स्थित घर पर छापेमारी करने के बहाने आए और उन्हें एवं उनके दो भाइयों का अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता तीनों भाइयों को पहले एक फार्महाउस लेकर गए लेकिन पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू किए जाने पर नरसिंही के पास छोड़ दिया।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अपहरणकर्ताओं में एक पुलिस की वर्दी पहने हुए था और वे फर्जी तलाशी वारंट एवं पहचान पत्र के साथ आए थे।

उन्होंने बताया कि तीनों को ले जाने से पहले मकान के हॉल में पूछताछ की गई जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया गया।

कुमार से जब उन खबरों को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या अपहृत तीनों भाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के रिश्तेदार है, उन्होंने कहा, “कानून के सामने सभी बराबर हैं। हमें सभी को समान रूप से देखना होता है, पेशवर रूप से हम बेहद दृढ़ हैं और इसे भी किसी अन्य मामले की तरह ही देखेंगे।”

पुलिस ने बताया कि जब पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार आए और दरवाजा खोला तब परिवार के अन्य सदस्यों ने घर में लगे सीसीटीवी में देखा कि छापेमारी के बहाने घर आए लोग उनके परिजनों को अलग-अलग वाहनों में ले गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिवार को तब अहसास हुआ कि घर आए लोग सरकारी कर्मचारी नहीं थे और तीनों भाइयों का अपहरण हुआ है।

उन्होंने बताया कि परिवार ने इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी और घटना में जमीन विवाद की वजह से रिश्तेदार एवी सुब्बा रेड्डी एवं भुमा अखिला प्रिया, उनके पति भार्गव राम एवं अन्य के शामिल होने की आशंका जताई।

कुमार ने बताया कि पुलिस की 15 टीमों ने विभिन्न दिशाओं में तलाशी अभियान शुरू किया और आंध्र प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन वाहनों की पहचान की गई जिनसे तीनों भाइयों को ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया कि पुलिस की उपस्थिति और अंतर राज्यीय सीमा पर जाने वाली सभी सड़कों पर जांच की वजह से अपहरणकर्ताओं को लगा कि बचना मुश्किल है और उन्होंने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब तीन बजकर 30 मिनट पर नरसिंही के पास तीनों भाइयों को छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की चंगुल से छूटने के बाद भाइयों ने अपना फोन ऑन किया और पुलिस ने फोन टॉवर लोकेशन की मदद से उनका पता लगाया और उन्हें घर पहुंचाया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस बीच भुमा अखिला प्रिया को यहां कुकटपल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है और वह पुलिस हिरासत में हैं।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल और फरार चल रहे अन्य लोगों को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि हफीजपेट स्थित जमीन विवाद की वजह से भुमा अखिला प्रिया, उनके पति एवं अन्य ने अपहरण की कथित साजिश रची और इसे अंजाम दिया।

इससे पहले तेलंगाना के पर्यटन मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ ने अपरहण की घटना की जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि अखिला प्रिया आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी सरकार में पर्यटन मंत्री थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो