लाइव न्यूज़ :

हमें विश्वास दिलाएं कि आपके और ममता बनर्जी के बीच कोई 'सेटिंग' नहीं: पीएम मोदी से बोले मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2022 15:10 IST

मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने ट्विटर पर पीएम मोदी से लोगों को यह समझाने के लिए कहा कि उनके और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच कोई 'सेटिंग' नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार दिन के दिल्ली दौरे पर हैं।इस दौरान वह 7 अगस्त को नीति आयोग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।माना जा रहा है कि दिल्ली यात्रा के दौरान ममता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकती हैं।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने चार दिनों के दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकती हैं। इस बीच ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मुलाकात को लेकर मेघालय के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथागत रॉय ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों को यह समझाने के लिए कहा कि उनके और ममता बनर्जी के बीच कोई 'सेटिंग' नहीं है।

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "कोलकाता एक 'सेटिंग' की आशंका से त्रस्त है। यानी मोदीजी और ममता के बीच एक गुप्त समझौता, जिससे तृणमूल के चोर और/या बीजेपी कार्यकर्ताओं के हत्यारे छूट जाएंगे। कृपया हमें विश्वास दिलाएं कि ऐसी कोई 'सेटिंग' नहीं होगी।" अपने इस ट्वीट के साथ रॉय ने पीएम मोदी और पीएमओ के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग किया है। 

पंश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष ने गुरुवार को ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे को लेकर कहा था कि ममता ऐसी मुलाकातों का इस्तेमाल यह संदेश देने में करती हैं कि केंद्र और उनके बीच कोई डील हो गई है। दिलीप घोष ने कहा था कि केंद्र को इसका एहसास होना चाहिए और ममता के झांसे में नहीं आना चाहिए। वहीं, इन दावों को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा था, "वे बेबुनियाद आरोप हैं जो हमारे विरोधी लगाते रहते हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालमेघालयBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार