लाइव न्यूज़ :

आईपीएस अधिकारी और कोलकाता पुलिस के पूर्व प्रमुख राजीव कुमार ने गृह मंत्रालय में रिपोर्ट किया

By भाषा | Updated: May 16, 2019 20:51 IST

सारदा और रोज वैली चिटफंड घोटालों के संबंध में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के सिलसिले में एजेंसी के साथ हुई तनातनी में शामिल रहे कुमार को राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं को रोकने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त महानिदेशक, सीआईडी के पद से बुधवार को हटा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान कोलकाता में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुयी थी।चुनाव आयोग ने कुमार को पश्चिम बंगाल में कार्य मुक्त कर बुधवार को गृह मंत्रालय से संबद्ध कर दिया था।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और कोलकाता पुलिस के पूर्व प्रमुख राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्रालय में रिपोर्ट किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चुनाव आयोग ने कुमार को पश्चिम बंगाल में कार्य मुक्त कर बुधवार को गृह मंत्रालय से संबद्ध कर दिया था।

सारदा और रोज वैली चिटफंड घोटालों के संबंध में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के सिलसिले में एजेंसी के साथ हुई तनातनी में शामिल रहे कुमार को राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं को रोकने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त महानिदेशक, सीआईडी के पद से बुधवार को हटा दिया था।

साथ ही आयोग ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य को भी हटाने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने उन्हें गृह मंत्रालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिये थे।

चुनाव आयोग ने बुधवार को संविधान के अनुच्छेद 324 का इस्तेमाल किया और पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान के लिये निर्धारित अवधि से एक दिन पहले, 16 मई को रात दस बजे से चुनाव प्रचार प्रतिबंधित करने का अप्रत्याशित फैसला किया था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की जिन नौ सीटें पर चुनाव होने हैं उनमें दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता पश्चिम लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान कोलकाता में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुयी थी। हिंसा के दौरान महान समाज सुधारक और पश्चिम बंगाल के आदर्श पुरुष के रूप में विख्यात ईश्वरचंद्र विद्यासागर की एक प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त कर दी गयी थी।

शाह ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक ‘‘साजिश’’ के तहत उनके रोड शो के दौरान हिंसा में शामिल रही है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि ‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने विद्यासागर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया और वीडियो से न केवल यह पता चलता है कि भगवा पार्टी ने क्या किया बल्कि यह भी साबित होता है कि शाह ‘‘झूठे’’ और ‘‘धोखेबाज’’ हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालइंडियागृह मंत्रालयममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी