लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजानाथ पाटिल का निधन, राज्य के एक क्षेत्र में आर्टिकल 371 लागू करने की मांग को लेकर किया था संघर्ष

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 2, 2019 10:14 IST

Vaijanath Patil: कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजानाथ पाटिल का 82 वर्ष की उम्र में शनिवार को बेंगलुरु में निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजानाथ पाटिल का 82 साल की उम्र में निधनवैजानाथ पाटिल ने कर्नाटक के एक क्षेत्र को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर किया संघर्ष

कर्नाटक के पूर्व मंत्री वैजानाथ पाटिल का शनिवार को 82 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। पाटिल एक एक प्रख्यात सामाजिक नेता भी थे, जिन्होंने कल्याण (हैदराबाद-कर्नाटक) के लिए विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर संघर्ष किया। 

पाटिल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और तीन बेटों को छोड़ गए हैं, जिनमें MSIL के पूर्व चेयरपर्सन डॉ. विक्रम पाटिल और जिला पंचायत सदस्य गौतम पाटिल शामिल हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पाटिल का अंतिम सरकार कलीबुर्गी के चिंचोली में रविवार को होगा।

पाटिल को एक लंबी बीमारी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पाटिल ने 1984 में मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े की कैबिनेट में बागवानी मंत्री के पद पर काम करने के बाद 1994 में एचडी देवगौड़ा की सरकार में शहरी विकास विभाग संभाला था।

बीदर से आने वाले पाटिल बाद में कलाबुर्गी जिले के चिंचोली में रहने लगे थे। वह चिंचोली से दो बार विधायक और गुलबर्गा से दो बार एमएलसी रहे। 

कर्नाटक के एक क्षेत्र को विशेष दर्जा दिलाने की मांग के लिए किया संघर्ष

पाटिल कर्नाटक कल्याण (उत्तर-पश्चिम) के पिछड़े इलाके के लिए आर्टिकल 371 के तहत विशेष दर्जे की मांग को लेकर हुए दो दशक लंबे संघर्ष में जुनूनी तौर पर शामिल थे। पाटिल कई आंदोलनों के अगुवा रहे। 

उनका वैचारिक रुख ऐसा था कि वह इस क्षेत्र के प्रति किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में कभी हिचके नहीं और उन्होंने संबंधित सरकारों से तुरंत कार्रवाई की मांग की। एक बार तो उन्होंने इस क्षेत्र के प्रति सरकार के लापरवाह रवैये से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह