लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे का विवाह सादगी से होगा, जानें किस नेता की पोती से होगी शादी

By भाषा | Updated: April 6, 2020 20:01 IST

कुमारस्वामी ने कहा कि इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं है कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होगा या संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि लॉकडाउन लगभग 16 जिलों में जारी रहेगा, जबकि यह अन्य जिलों से वापस ले लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे निखिल ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है।पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते ने पार्टी के गढ़ मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।

बेंगलुरू: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण उनके बेटे निखिल की शादी 17 अप्रैल को निकट पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सादगी से होगी। निखिल की सगाई पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक एम कृष्णप्पा की पोती रेवती से हुई थी। दोनों परिवारों ने रामनगर के जनपडा लोक के पास एक भव्य शादी समारोह करने का फैसला किया था और उसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही थीं।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘क्या यह (रामनगर में विवाह) ऐसी स्थिति में हो सकता है, हमने शादी की रस्में घर पर परिवार के 15-20 सदस्यों की उपस्थिति में पूरी करने का फैसला किया है।" उन्होंने रामनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘देखते हैं कि (भव्य कार्यक्रम के लिए) समय कब आता है, फिलहाल हमने 17 अप्रैल को इसे घर पर ही करने का फैसला किया है, यह एक शुभ दिन है, हम इसे स्थगित नहीं करना चाहते हैं।

अन्य चीजों के बारे में भविष्य में देखेंगे।’’ निखिल की शादी रामनगर के पास 95 एकड़ भूमि पर करने की योजना बनायी गई थी जिसमें जिसमें पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होते। उसके बाद बेंगलुरु में भव्य रिसेप्शन आयोजित होना था। निखिल ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। जदएस संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते ने पार्टी के गढ़ मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा द्वारा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश से हार गए थे।

इस बीच कुमारस्वामी ने कहा कि इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं है कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होगा या संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि लॉकडाउन लगभग 16 जिलों में जारी रहेगा, जबकि यह अन्य जिलों से वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी भी इस पर नजर है कि सरकार क्या कदम उठाएगी, यह आलोचना का समय नहीं है।

यह समय सरकार को कुशलता से काम करने की सलाह देने का है।’’ उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों को तुरंत व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) मुहैया कराये जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं।  

टॅग्स :कर्नाटकएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीबेंगलूरु एफसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम