लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद का पूर्व आतंकवादी 20 साल की तलाश के बाद किश्तवाड़ में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:16 IST

Open in App

जम्मू, 26 सितंबर पिछले 20 वर्ष से फरार आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक पूर्व सदस्य को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मारवाह थाना क्षेत्र में 2001 में अपहरण एवं हत्या के मामले में वांछित नौगाम गांव के निवासी बशीर अहमद उर्फ जफर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ पुलिस ने 15 सितंबर से अब तक जिले में चार भगोड़े आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले 12 साल से फरार नजीर अहमद को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके दो दिन बाद पुलिस ने 19 साल से फरार अब्दुल गनी उर्फ माविया को गिरफ्तार किया था। दुल्ला उर्फ जमील को 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह 20 साल से फरार था।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारवाह इलाके में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर बशीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल