लाइव न्यूज़ :

अन्य नेताओं के साथ पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने लिया हिरासत में, नवाब मलिक के खिलाफ मोर्चा निकालने में हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 07:21 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता विरोध-प्रदर्शन करते हुए मेट्रो जंक्शन की ओर बढ़ रहे थे तभी उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।उन पर नवाब मलिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के आरोप थे। इसके बाद विरोध प्रदर्शन वाले जगह को पुलिस ने खोल दिया था।

मुंबई:महाराष्ट्र पुलिस ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस को उस समय हिरासत में लिया जब वे मेट्रो जंक्शन के आगे जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें और नेताओं को हिरासत में ले लिया था। फडणवीस एनसीपी के नेता नवाब मलिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। फडणवीस के साथ अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी भी की थी।

देवेंद्र फडणवीस की यह मांग थी

देवेंद्र फडणवीस और अन्य बीजेपी नेताओं की मांग थी की एनसीपी के नेता नवाब मलिक इस्तीफा दें। इसके खिलाफ वे आजाद मैदान में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। जब उनका विरोध ज्यादा आगे बढ़ा और वे मेट्रो जंक्शन की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें नेताओं के साथ हिरासत में ले लिया था। इसके बाद मेट्रो जंक्शन के पास से बैरिकेट्स हटाकर रास्ता को भी चालू कर दिया गया था। 

नवाब मलिक पर क्या आरोप लगे है

आपको बता दें कि ईडी ने नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है। दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके गुर्गों से जुड़ी गतिविधियों के कारण उन्हें मनी लांड्रिंग केस में आरोपी पाया गया है, जिसके तहत पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। इस मामले में ईडी का कहना है कि जब नवाब मलिक से इस मामले में पूछा गया तो वे जवाब नहीं दे पा रहे थे और टाल-मटोल कर रहे थे। हालांकि ईडी ने कुछ दिन पहले ही महानगर के इलाकों में छापेमारी की थी और दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईPoliceदेवेंद्र फड़नवीसनवाब मलिकNawab Malik
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?