लाइव न्यूज़ :

पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- प्रवासी मजदूरों को पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए ममता बनर्जी ने नहीं दी ट्रेनों की अनुमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2020 16:47 IST

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि ममता सरकार से मुंबई से पश्चिम बंगाल जाने के लिए 7 ट्रेनों की इजाजत मांगी थी, लेकिन अभी तक एक भी ट्रेन की अनुमति नहीं मिल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार है।राज्य में फंसे मजदूरों को पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को पत्र लिख चुके है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को मुंबई से पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए 7 ट्रेनों की अनुमति पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी गई है। लेकिन अभी तक एक भी ट्रेन की अनुमति नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी से जल्द से जल्द अनुमति देने की अपील करता हूं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वाली ट्रेनों को राज्य पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है जिससे श्रमिकों के लिए और दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर, शाह ने कहा कि ट्रेनों को पश्चिम बंगाल पहुंचने की अनुमति न देना राज्य के प्रवासी श्रमिकों के साथ ‘‘अन्याय” है। देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग गंतव्य स्थानों तक प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनों का संदर्भ देते हुए, गृह मंत्री ने पत्र में कहा कि केंद्र ने दो लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है।

शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक भी घर पहुंचने के लिए बेचैन हैं और केंद्र सरकार ट्रेन सेवाओं की सुविधा भी दे रही है। शाह ने लिखा, “लेकिन हमें पश्चिम बंगाल से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ट्रेनों को पश्चिम बंगाल पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है। यह पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय है। यह उनके लिए और दिक्कतें खड़ी करेगा।”

महाराष्ट्र में शनिवार (09 मई) को कोविड-19 संक्रमण के 1,165 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20,228 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 48 लोगों की जान चली गई जिसके बाद राज्य में इससे हुई मौतों की संख्या 779 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज