लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट मामले पर बोले पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा, 'यह दर्दनाक और दुखद है'

By भारती द्विवेदी | Updated: January 12, 2018 19:05 IST

पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा ने कहा कि इससे न्यायपालिका की छवि खराब हुई है और इसे ठीक होने में काफी समय लगेगा।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने शुक्रवार (12 जनवरी) को प्रेस वार्ता करके सुप्रीम कोर्ट प्रशासन के काम पर सवाल खड़े किए। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस राजेंद्र मल लोढ़ा का बयान आया है।

एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये दर्दनाक और दुखद है। न्यायपालिका की छवि खराब हुई है और इस ठीक होने में काफी समय लगेगा।' आगे उन्होंने कहा- 'चीफ जस्टिस न्यायपालिका का मुखिया होता है। उन्हें इस पद की गरिमा समझनी चाहिए।'

पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा के अलावा कई वरिष्ठ वकीलों ने भी इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में अपनी राय जाहिर की है। किसी ने चार जजों का समर्थन किया है तो किसी ने उन्हें हटाने तक की बात कह दी है।   

सीनियर वकील सलमान खुर्शीद

मैं बहुत दुखी हूं। बहुत तकलीफ की बात है कि सर्वोच्च न्यायालय पर इतना दबाव बनाया जा रहा है कि वो अब मीडिया से बात करने को मजबूर हैं।

सीनियर वकील उज्जवल निकम

ये न्यायपालिका के लिए काला दिन है। आज के प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद हर कोई न्यायपालिका के फैसले को शक की निगाहों से देखेगा। अब हर फैसले पर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। 

सीनियर वकील प्रशांत भूषण

यह बहुत बड़ी घटना है जिसने चीफ जस्टिस के पद पर एक धब्बा लगा दिया है। किसी को तो इस बात को समाने लाना ही था, जहां चीफ जस्टिस अपने ताकत का गलत इस्तेमाल कर रह था।

रिटायर्ड जस्टिस आरएस सोढ़ी

मेरे ख्याल से चारों जजों को हटा देना चाहिए। उनका काम अब फैसले सुनाना नहीं रहा। लोकतंत्र खतरे में है- ऐसा कहने का अधिकार उन्हें नहीं है। उसके लिए हमारे पास संसद, कोर्ट और पुलिस है।

टॅग्स :फॉर्मर चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ासुप्रीम कोर्टजस्टिस चेलमेश्वरजस्टिस दीपक मिश्राजस्टिस सीएस कर्णन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जिनके काम पर उनके साथी चार जजों ने उठाया सवाल

भारतचार जजों द्वारा उठाए सवालों पर CJI ने की एटॉर्नी जनरल से चर्चा, पक्ष-विपक्ष में बंटे कानूनी जानकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज