लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कोमा में, हालत गंभीर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2020 13:49 IST

चिकित्सक ने घर पर ही जोगी का इलाज शुरू किया और नारायणा अस्पताल लाकर उन्हें भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया है कि घर पर ही जोगी को हृदयघात हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। वह वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी कोमा में हैं। उनकी हालत गंभीर है। रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल अजीत जोगी भर्ती हैं। अस्पताल के मुताबिक  अगले 48 घंटों में यह पता लगाया जाएगा कि उनका शरीर दवाओं का जवाब कैसे दे रहा है। बता तें कि अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रायपुर स्थित श्री नारायणा अस्पताल के चिकित्सकीय निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि अजीत जोगी की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में आठ डॉक्टरों की टीम कर रही है। खेमका ने कहा, ‘‘अभी उनकी हृदय गति सामान्य है। रक्तचाप भी दवाओं से नियंत्रित है लेकिन शनिवार को उनकी सांस रुक जाने के बाद उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं जाने की वजह से उनके दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है। चिकित्सकीय भाषा में इसे हाइपॉक्सिया कहा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क संबंधी) गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर है। अजीत जोगी कोमा में हैं। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।’’ चिकित्सक ने बताया कि चिकित्सक जोगी के स्वास्थ्य में सुधार का प्रयास कर रहे हैं लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे में यह समझ आएगा कि उनके शरीर पर दवाओं का कितना असर हो रहा है।

बता दें कि जोगी परिवार के सदस्यों से नारायणा अस्पताल को मिली जानकारी के अनुसार अजीत जोगी सुबह अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने गंगा इमली (जंगल जलेबी)भी खाया। उसके बाद वह अचानक बेहोश हो गए। बुलेटिन में बताया गया है कि परिवार के सदस्यों ने जब अस्पताल को इसकी सूचना दी तब अस्पताल के चिकित्सक जोगी को देखने उनके निवास पहुंचे। 

चिकित्सक ने घर पर ही जोगी का इलाज शुरू किया और नारायणा अस्पताल लाकर उन्हें भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया है कि घर पर ही जोगी को हृदयघात हुआ था। उनका हृदय सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है लेकिन सांस सामान्य नहीं हआ है। जोगी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। अमित जोगी ने बताया कि अस्पताल में अजीत जोगी की पत्नी और कोटा क्षेत्र की विधायक रेणु जोगी तथा अन्य लोग मौजूद हैं। अमित जोगी ने अपने पिता की तबीयत को लेकर ट्वीट कर कहा, ‘‘पापा की तबीयत बहुत गम्भीर है। 

ढाई करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है। वे एक योद्धा हैं। हमको पूर्ण विश्वास है कि वह जल्द ही, एक बार फिर इस परिस्थिति को हराकर स्वस्थ और अजेय होंगे। दवाओं के साथ उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत है।’’ राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल उइके ने विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी को फोन कर जोगी का हालचाल जाना। रेणु जोगी ने राज्यपाल को अजीत जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने जोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा कर अजीत जोगी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि बघेल ने अमित जोगी से चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। वह वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। राज्य में वर्ष 2003 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी। राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नयी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़अजीत जोगी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर