लाइव न्यूज़ :

मेरठ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:58 IST

Open in App

जनपद के थाना जानी क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने बाफर गांव की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को कथित रूप से घर में घुसकर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर बताया कि मंगलवार सुबह दो युवक जानी थाना क्षेत्र के बाफर गांव निवासी विकेंद्र उर्फ गौरी चौधरी (40) के पास पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि घायल विकेंद्र को परिवार के लोग केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विकेंद्र की मां राजवीरी चौधरी 2015 तक जानी ब्लॉक की प्रमुख रही थीं। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने कहा कि आपसी रंजिश को लेकर विकेंद्र को गोली मारी गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना को चार साल पहले हुए एक हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। विकेंद्र दो माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। स्थानीय पुलिस अधिकारी घटना की जांच पड़ताल में जुटे हैं और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज