लाइव न्यूज़ :

पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने TikTok का केस लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह

By निखिल वर्मा | Updated: July 1, 2020 13:07 IST

देश में टिकटॉक की वेबसाइट भी बंद हो गयी है। टिकटॉक देश में करीब 2,000 लोगों को रोजगार प्रदान करती है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक मंगलवार को देश में बंद हो गया। देश में गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से भी हटा दिया गया है देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ उपयोक्ता थे।

भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने चाइनीज ऐप टिक टॉक का केस लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं एक चाइनीज ऐप के लिए भारत सरकार के खिलाफ खड़ा नहीं होउंगा।' भारत सरकार ने सोमवार को टिक टॉक सहित 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। बैन के बाद टिक टॉक ने गूगल प्ले स्टोर और प्ले स्टोर से खुद को हटा दिया है। इसके अलावा टिक टॉक ने भारत में अपने ऑपरेशन को तत्काल बंद कर दिया है। 

भारत में बंद हुआ टिकटॉक

भारत में टिकटॉक खोलने पर एक संदेश सभी को दिखायी दे रहा है। संदेश में लिखा है, ‘‘ प्रिय उपयोक्ता, हम भारत सरकार के 59 एप पर प्रतिबंधों का पालन करने की प्रक्रिया में है। भारत में हमारे सभी उपयोक्ताओं की निजता और डेटा की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ 

बाइटडांस कंपनी की टिकटॉक एप के अलावा ई-वाणिज्य समूह अलीबाबा के मालिकाना हक वाली यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज एप, टैनसेंट होल्डिंग्स की वीचैट और बायदू इंक के मानचित्र और अनुवाद मंच पर भी प्रतिबंध लगा है। भारत में लगे इस प्रतिबंध से चीन की इंटरनेट कंपनियों को झटका लगेगा, क्योंकि भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता मोबाइल बाजार है। 

भारत में टिक टॉक के प्रमुख निखिल गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार ने टिक टॉक सहित 59 एप को बंद करने का अंतरिम आदेश जारी किया है। हम इस आदेश का पालन कर रहे हैं। हमें संबंधित सरकारी पक्षों के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया और स्पष्टीकरण देने के लिये आमंत्रित किया गया।’’ 

मंगलवार को छोटे व्यापारियों के संगठन कैट ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर विभिन्न भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में चीन के निवेश की जांच कराने के लिए कहा। 

 

टॅग्स :टिक टोकचीनइंडियाऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप