लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयर स्ट्राइक का एक साल: पूर्व एयरफोर्स चीफ धनोआ बोले- 'घुस कर मारेंगे, पाक ने सोचा नहीं था', जानें इस ऑपरेशन के बारे में सबकुछ 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 09:20 IST

14 फरवरी 2019 को पुलवामा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक विस्फोट हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। घटना की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देधनोआ ने कहा, पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों एवं आतंकवादी संगठनों को यह बताने के लिए था कि भारत में किसी भी आतंकवादी हमले की ‘‘कीमत चुकानी पड़ेगी’’ पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद कै ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया।

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख  बीरेंद्र सिंह धनोआ (बी एस धनोआ) ने कहा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के एक साल पूरे होने पर कहा, "एक साल बीत गए हैं और हम इसे हम संतुष्टि के साथ देखते हैं। हमने काफी कुछ सीखा है, बालाकोट ऑपरेशन के बाद कई चीजें लागू की गई हैं।" धनोआ ने कहा,' हमारा संदेश था कि हम घुसकर मारेंगे, चाहे आप कहीं भी हो...उसमें हम सफल हुए हैं। वरना हमला तो हम अपनी सरजमी पर भी रहकर कर सकते थे। पाकिस्तान ने कभी सोचा नहीं होगा कि हम ऐसा करेंगे।' 

उन्होंने कहा, "बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय चुनावों के दौरान कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ, क्योंकि वे डर चुके थे कि हम दोबारा उसी तरीके से या उससे भी जोरदार तरीके से जवाब देंगे।" 

धनोआ ने कहा, पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों एवं आतंकवादी संगठनों को यह बताने के लिए था कि भारत में किसी भी आतंकवादी हमले की ‘‘कीमत चुकानी पड़ेगी’’ और प्रभावी तरीके से यह संदेश पड़ोसी मुल्क को समझा दिया गया है। 

जानें पुलवामा हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में? 

14 फरवरी 2019 को पुलवामा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में सीआरपीएफ की 76 वीं बटालियन का काफिला गुजर रहा था। सड़क की दूसरी तरफ से आकर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी की कार ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले को टक्कर मारा। घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। घटना की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इस हमले को अंजाम देने वाला आत्मघाती हमलावर आतंकी आदिल अहमद डार था। आतंकी आदिल अहमद डार ही उस कार को चला रहा था, जिसमें विस्फोटक थे। इसने खुद को इस हमले में उड़ा लिया। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली।

पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक

पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद कै ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। इस एयरस्ट्राइक के बाद भारतीन सेना ने दावा किया कि करीब 300 आतंकवादी मारे गए हैं। 25 फरवरी की सुबह यानी अगले दिन परमाणु हथियारों से लैस दोनों देशों के बीच जंग का खतरा पैदा हो गया। हवाई झड़प के बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमना को अपने कब्जे में ले लिया। इससे दोनों देशों के बीच गंभीर सैन्य संकट पैदा हो गया। लेकिन, प्रमुख वैश्विक शक्तियों और भारत द्वारा इस्लामाबाद को कड़ी चेतावनी देने के चलते दो दिनों बाद उन्हें रिहा किए जाने से आसन्न खतरा टल गया। 

टॅग्स :बालाकोटपुलवामा आतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मदपाकिस्तानबीरेंद्र सिंह धनोआ (बीएस धनोआ)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील