लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल का गठन, मंत्रियों में 5 ओबीसी, 2 एसटी

By स्वाति कौशिक | Updated: December 22, 2023 17:26 IST

मंत्री मंडल का समीकरणशपथ लेने वाले मंत्रियों में से 1 सामान्य, 1 एस सी , 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। वही क्षेत्रों की बात करें तो सरगुजा संभाग में तीन मंत्री, रायपुर संभाग से दो, बिलासपुर संभाग से दो, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में एक मंत्री की गुंजाइश अभी छोड़ी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुराने मंत्रियों की उम्मीद पर फिरा पानीबीजेपी ने चौंकाया मंत्रियों का विभाग नही हुआ तय 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल का गठन, सामाजिक सहित क्षेत्रीय राजनीती का बेहतर समीकरण। 

छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल का गठन हो गया है । विष्णु देव साय ने आपने मंत्री मंडल में 4 पुराने मंत्रियों को छोड़ बाकी सभी नए लोगों को मौका दिया है। बीजेपी के मंत्री मंडल विस्तार में विभागों का अभी तक बटवारा नहीं  हुआ है। 9 मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल पहले भी मंत्री की भूमिका में रह चुके हैं, तो वहीं लखन देवांगन, श्याम बिहारी, ओ. पी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा पहली बार विधायक के बाद सीधा मंत्री बना गए हैं।

मंत्री मंडल का समीकरणशपथ लेने वाले 9 मंत्रियों में केवल 4 चेहरे पुराने हैं, शेष पांच चेहरे नए हैं 9 मंत्रियों में से 1 सामान्य, 1 एस सी , 5 ओबीसी,  2 एसटी वर्ग से हैं। वही क्षेत्रों की बात करें तो सरगुजा संभाग में तीन मंत्री, रायपुर संभाग से दो, बिलासपुर संभाग से दो, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में एक मंत्री की गुंजाइश अभी छोड़ी गई है।

मंत्रियों का विभाग नही हुआ तय मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद शपथ ग्रहण के बाद भी मंत्रियों का विभाग तय नहीं हुआ है।  बताया जा रहा है की विभागों का बटवा दिल्ली से तय होगा। जिसके लिए आज शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना होंगे। जहां पार्टी मीटिंग में कौनसे मंत्री को कौनसा विभाग देना है इस पर फैसला किया जायेगा। कयास लगाया जा रहा है कि कल यानी 23 दिसंबर को मंत्रियों को उनके विभागों की जानकारी मिल सकती है ।

बीजेपी ने चौंकाया मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है।  मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री और 5 लोगो को मंत्री बनाया गया है जो पहली बार विधायक बनकर सदन में आए है। इसमें बहुत से पुराने और कद्दावर नेताओं को जगह नहीं मिली है, जिसके चलते उनके लिए बड़ा सोचनिया विषय हो गया है।

पुराने मंत्रियों की उम्मीद पर फिरा पानी

विष्णु देव साय  के मंत्रिमंडल में 9 मंत्रियों के नाम आने के बाद उन विधायकों को बड़ा झटका लगा है जो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं। 2023 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी उम्मीद लगाए हुए थे उन्हें मंत्री का पद मिलेगा, इनमें पूर्व सांसदरेणुका सिंह, पूर्व मंत्री कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, पूर्व मंत्री कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, पूर्व मंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सहित कई नाम शामिल हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़BJPकांग्रेसविष्णु देव सायBJP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं