लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव विजय गोखले आज जाएंगे बंगलादेश, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा

By भारती द्विवेदी | Updated: April 8, 2018 01:43 IST

विदेश सचिव बनने के बाद विजय केशव गोखले की यह पहली बांग्लादेश यात्रा है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: विदेश सचिव विजय केशव गोखले रविवार को ढाका के लिए रवाना होंगे। वहां वह अपने समकक्ष मोहम्मद शाहिदुल हक से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। ऐसी संभावना है कि गोखले बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन मोहम्मद अली से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव बनने के बाद गोखले की यह पहली बांग्लादेश यात्रा है।

खबरों की माने तो द्विपक्षीय संबंधों के अलावा विजय गोखले तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भी चर्चा करेंगे। दोनों ही देशों के बीच एमयू साइन होने वाले हैं लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये एमओयू किस मुद्दे पर साइन होगा। साथ ही दोनों देश के सचिव अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

बंगलादेश जाने से पहले विदेश सचिव विजय गोखले ने शुक्रवार को राजधानी दिल्‍ली में चीन के उप-विदेश मंत्री कॉन्‍ग सुनायो से मुलाकात की थी। इनदोनों की इस मुलाकात के दौरान राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल भी मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान चीन और भारत के बीच दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए नए घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एजेंडा पर भी बात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत और चीन के बीच कई तरह के विवाद चल रहे हैं।

टॅग्स :विजय केशव गोखलेबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज