लाइव न्यूज़ :

पहली बार RSS प्रमुख भागवत विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे, पाकिस्तान को छोड़ 70 देशों का निमंत्रण भेजा, प्रकाशन या प्रसारण की इजाजत नहीं होगी

By भाषा | Updated: September 14, 2019 19:06 IST

सूत्रों के मुताबिक यह संघ द्वारा विदेशी मीडिया के साथ अपनी तरह का पहला संवाद होगा। कार्यक्रम से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा, “बैठक की शुरुआत में भागवत जी का उद्घाटन भाषण होगा और इसके बाद उनके साथ सवाल-जवाब का सत्र होगा।”

Open in App
ठळक मुद्दे“इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ और उसकी विचारधारा के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना है।”संघ का प्रचार विभाग इस बैठक के लिये समन्वय कर रहा है और इसका आयोजन यहां आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसकी विचारधारा के बारे में ‘‘गलत धारणा को स्पष्ट करने’’ के लिए पहली बार संघ प्रमुख मोहन भागवत इस महीने विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि संघ पहली बार यह कदम उठाने जा रहा है। बैठक का समन्वय कर रहे संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर विभिन्न देशों के 70 विदेशी मीडिया संगठनों को इस आशय के लिये निमंत्रण भेजा गया है। संघ के पदाधिकारी ने कहा कि इस ‘ब्रीफिंग’ का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर संघ के नजरिये को रखने के साथ ही संगठन को लेकर सालों से विकसित हुए “गलत विमर्श” को भी दूर करना है।

संघ के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, “इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ और उसकी विचारधारा के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना है।” उन्होंने कहा, “यह भागवत द्वारा एक अनौपचारिक बैठक होगी जिसके प्रकाशन या प्रसारण की इजाजत नहीं होगी।”

सूत्रों के मुताबिक यह संघ द्वारा विदेशी मीडिया के साथ अपनी तरह का पहला संवाद होगा। कार्यक्रम से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा, “बैठक की शुरुआत में भागवत जी का उद्घाटन भाषण होगा और इसके बाद उनके साथ सवाल-जवाब का सत्र होगा।”

संघ का प्रचार विभाग इस बैठक के लिये समन्वय कर रहा है और इसका आयोजन यहां आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगा। 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला