लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग नवरात्रि से पहले कुट्टू आटा की जांच करने का अभियान चलाएगा

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग राष्ट्रीय राजधानी में कुट्टू आटा के भंडारों की जांच के लिए अगले महीने नवरात्रि से पहले अभियान चलाएगा।

कुट्टू आटा यदि फंगस से संक्रमित हो जाता है तो यह खाद्य विषाक्तता पैदा कर सकता है । पिछले साल दिल्ली के कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और महरौली में खराब हो चुके कुट्टू आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गये थे।

दिल्ली सरकार की खाद्य सुरक्षा आयुक्त नेहा बंसल ने कहा, ‘‘ जो लोग खराब हो चुके कुट्टू आटा का सेवन करते हैं, वे बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए उन्हें किसी भी फंगस संक्रमण की आशंका से बचने पैकेट वाले कुट्टू आटा को वरीयता देनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि खुला कुट्टू का आटा लंबे समय तक अस्वच्छ स्थिति में रखने से फंगस एवं अन्य कीड़ों से दूषित हो जाता है और वह जहरीला हो जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज