लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव की सजा पर फैसला कल, 5 आरोपियों पर सुनवाई जारी

By स्वाति सिंह | Updated: January 4, 2018 15:28 IST

लालू की सजा को लेकर फिर से सुनवाई एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

Open in App

बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में सीबीआई विशेष अदालत आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सजा पर फैसला बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सका। अब मामले पर शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी। हालांकि मामले के पांच अन्य दोषियों की सजा पर सुनवाई चल रही है। ऐसे में लालू को वापस बिरसा मुंडा जेल ले जाया गया है। उनकी न्याय‌िक हिरासत एक दिन के लिए फ‌िर से बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि 23 दिसम्बर को स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 15 लोगों को दोषी करार दिया गया। इसके बाद तय हुआ था कि अदालत बुधवार (3 जनवरी) को ही सजा पर फैसला कर देगी। लेकिन बुधवार को वकील विंदेश्वरी प्रसाद की मौत के बाद सजा पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी गई थी। लेकिन गुरुवार को भी मामले पर सजा को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया।

लालू प्रसाद के वकीलों ने कहा कि वे इस मामले में न्यूनतम सजा की अपील करेंगे। वकील ने कहा "लालू 70 साल के हैं साथ कई बीमारियों से पीड़ित हैं। हम इनके लिए न्यूनतम सजा मांगेंगे"।

 

 

लालू पहले भी काट चुके हैं जेल

इससे पहले साल 2013 में भी अदालत ने लालू को चाईबासा कोषागार से 37.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का दोषी पाया था। तब लालू प्रसाद यादव को पांच साल जेल की सजा हुई थी और 25 लाख रुपये जुर्माना लगा था।

चारा घोटाला के अलावा लालू पर और छह मामले हैं दर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू के नाम पर पांच मामले झारखंड में और एक मामला बिहार में दर्ज है। झारखंड के 5 मामलों में से लालू दो में दोषी करार दिए जा चुके हैं। बाकी 3 मामलों का  ट्रायल अभी जारी है। इनमें दुमका ट्रेजरी से 3.97 करोड़ रुपये, चाईबासा ट्रेजरी से 36 करोड़ रुपये, डोरंडा ट्रेजरी से 184 करोड़ रुपये साथ ही बिहार की भागलपुर ट्रेजरी से 45 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले शामिल हैं। 

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो